
Bihar Board 10th Result 2026: इस दिन आएगा मैट्रिक का रिजल्ट! बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने दिया बड़ा अपडेट Result Date Out
Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB ) के द्वारा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच में आयोजित की गई थी प्रायोगिक परीक्षा 20 जनवरी से 22 जनवरी के बीच में आयोजित की गई थी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुई और इस परीक्षा में लगभग 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पूरे बिहार में लगभग 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कड़ी निगरानी के बीच में परीक्षा आयोजित हुई थी।
BSEB 10th Result Date 2026 : जितने भी विद्यार्थी इस बार बोर्ड परीक्षा में भाग लिए हैं और BSEB Matric Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं तो उन सभी को बता दें कि कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य शुरू हो चुका है रिजल्ट जल्द जारी की जाने की संभावना है। पिछले वर्ष बिहार बोर्ड के द्वारा 29 मार्च को 12:00 बजे रिजल्ट जारी कर दिया गया था। 2022 से लेकर के 2025 तक बिहार बोर्ड अपना रिजल्ट जारी करने में रिकॉर्ड कायम किए हुए हैं रिजल्ट मार्च महीने के अंतिम सप्ताह तक घोषित हो जाएगा।
रिजल्ट कौन-कौन वेबसाइट पर जारी होगा?
- biharboardonline.bihar.gov.in
- secondary.biharboardonline.com
- results.biharboardonline.com
रिजल्ट कैसे चेक करें step by step
- स्टेप 1 : सबसे पहले आपको बोर्ड का आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जो ऊपर दिया गया है।
- स्टेप 2 : आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘Secondary Annual Examination Result 2026’ के लिंक मिलेगा इस पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 : निर्धारित जगह पर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें।
- स्टेप 4: कैप्चा कोड (Math Quiz) भरें और ‘View’ पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: अपनी Bihar Board 10th Marksheet Download का स्क्रीनशॉट लें या PDF सेव करें।
Bihar Board Matric 2026 Passing Marks
- 150 से 224 थर्ड डिवीजन
- 225 से 299 सेकंड डिवीजन
- 300+ फर्स्ट डिवीजन
प्रत्येक विषय में पास होने के लिए 30% अंक अनिवार्य है अगर कोई विद्यार्थी एक या दो अंक से फेल हो जाता है तो उन्हें ग्रेस मार्क्स दिया जा सकता है। 295 के बाद अगर 299 के बीच में अंक रहता है तो 3 से 4 अंक देकर के उनको फर्स्ट डिवीजन किया जा सकता है।
पिछले 5 वर्षों के पास प्रतिशत
| वर्ष | पास प्रतिशत |
| 2025 | 82.91% |
| 2024 | 82.91% |
| 2023 | 81.04% |
| 2022 | 79.88% |
| 2021 | 78.17% |
विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
अगर कोई विद्यार्थी अपना रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होता है और उनको लगता है कि वह बोर्ड परीक्षा में अच्छा लिखे हैं लेकिन मार्क्स काम मिला है तो वह स्कूटी के लिए आवेदन कर सकते हैं इसके लिए मामूली चार्ज आपको बोर्ड को देना होगा इसके बाद आपकी कॉपी रिचेकिंग होगी और मार्क्स बढ़ाया जा सकता है। इसकी जानकारी रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑफीशियली जारी किया जाएगा।
Note: अगर कोई विद्यार्थी एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो वह इसी वर्ष कंपार्टमेंटल परीक्षा में भाग लेकर पास हो सकते हैं लेकिन अगर तीन से अधिक विषय में फेल होते हैं तो वह 1 साल पीछे हो जाएंगे और अगले वर्ष पुनः सभी विषय का परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिन बाद ही कंपार्टमेंटल परीक्षा की ऑफिशियल जानकारी मिल पाएगी।
बोर्ड के द्वारा दी गई मार्कशीट पर जानकारी
- छात्र का नाम और माता-पिता का नाम
- रोल नंबर तथा रोल कोड
- सभी विषय का प्राप्त अंक ( प्रैक्टिकल और थ्योरी )
- कॉल प्राप्तांक और डिविजन ( First, Second, Third )
- रिजल्ट स्टेटस (Pass / Fail)
10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया
दसवीं का रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद 11वीं में नामांकन शुरू हो जाएगी जो विद्यार्थी 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करना चाहते हैं वह फिजिक्स , केमिस्ट्री , मैथ से 12th कर सकते हैं जो मेडिकल कॉलेज में जाना चाहते हैं वह फिजिक्स केमिस्ट्री के अलावा बायोलॉजी भी ले सकते हैं। तथा जो Arts लेना चाहते हैं तथा दूसरे फील्ड में अपना शानदार कैरियर बनाना चाहते हैं उनके लिए फैसला आपको रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद लेना होगा।
टॉपर वेरिफिकेशन के बाद घोषित होगा? रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा कॉपियां का मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है कॉपियां के मूल्यांकन का कार्य पूरा होने के बाद टॉपर का वेरिफिकेशन किया जाएगा टॉपर वेरिफिकेशन में सभी टॉपर से इंटरव्यू लिया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके की कॉपी इस विद्यार्थी ने लिखा है उसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी टॉपर को कौन-कौन सा पुरस्कार मिलेगा नीचे जानकारी दी गई है।
प्रथम स्थान – लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर।
द्वितीय स्थान – 75,000 रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर।
तृतीय स्थान- 50,000 रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर।
कॉपियों का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में
बिहार के विभिन्न केंद्रों पर कॉपियां का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरा के निगरानी में किया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा का इंतजाम इसलिए किया गया है ताकि किसी भी प्रकार का धांधली ना हो तथा स्टेप बाय स्टेप मार्किंग की जाएगी जिससे विद्यार्थियों को काफी ज्यादा सहूलियत होगी अगर विद्यार्थी किसी प्रश्न का उत्तर थोड़ा सा लिखे हैं तो उनके मार्क्स उतना मिल जाएगा।
मैट्रिक परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति
बिहार सरकार के द्वारा मैट्रिक परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को 8000 से ₹10000 की छात्रवृत्ति दी जाती है ताकि वह आगे की पढ़ाई अच्छे से पूरी कर सके। मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम श्रेणी से पास होने वाले विद्यार्थियों को ₹10000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी इसके अलावा अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के कैटेगरी में आने वाले छात्र को सेकंड डिवीजन लाने पर भी₹8000 की छात्रवृत्ति मिलेगी इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन देना होगा जिसकी जानकारी बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
| Bihar Board 10th Result 2026 | Click Hare |