Advertisement
Class 10th Social Science Subjective

Class 10th परिवहन संचार एवं व्यापार ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) Parivahan Sanchar Evam Vyapar Question Answer Notes PDF Download

Advertisement

Class 10 Parivahan Sanchar Evam Vyapar Question Answer Notes PDF Download

1. संचार किसे कहते हैं ?

उत्तर ⇒ संदेशों के आदान-प्रदान को संचार कहते हैं। इसके माध्यम से किसी सूचना एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाया जाता है। दूरभाष, इंटरनेट, पत्र इत्यादि इसके उदाहरण हैं।

Advertisement

 2. जनसंचार के दो महत्त्वपूर्ण माध्यम कौन-से हैं ?

उत्तर ⇒ जनसंचार एक ऐसा माध्यम है, जिसकी सहायता से हम घर बैठे-बैठे संदेशों का आदान-प्रदान कर लेते हैं। वर्तमान समय में जनसंचार के दो महत्त्वपूर्ण माध्यम है—इलेक्ट्रॉनिक माध्यम जिसमें रेडियो, टेलीविजन, फिल्म, कम्प्यूटर इत्यादि को शामिल किया जाता है, दूसरी ओर मुद्रण माध्यम है जिसमें समाचार पत्र, पत्रिकाएँ, पुस्तक इत्यादि को शामिल करते हैं।


3. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का क्या महत्त्व है ?

उत्तर ⇒

(i) इसने 10 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिए हैं।
(ii) यह उद्योग विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत बन गया है।
(iii) इसने सेवा क्षेत्र के विकास में मदद की है।
(iv) इसने महिलाओं को रोजगार दिए हैं।


4. भारत में कौन-कौन से राज्यों ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है ?

उत्तर ⇒ जम्मू-कश्मीर एवं पंजाब ने तो पहले से ही पर्यटन को उद्योगों का दर्जा देया है। अन्य राज्य भी इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं क्योंकि इससे राज्यों को आर्थिक लाभ प्राप्त होती है।


5. वायु परिवहन का क्या लाभ है ?

उत्तर ⇒ वायु परिवहन एक ऐसा परिवहन साधन है जिसके द्वारा जंगल, पठार, नदी, झील, सागर सभी को पार किया जा सकता है एवं यात्रा भी तीव्र एवं अत्यंत सुखद होती है।


6. आयात तथा निर्यात में क्या अंतर है ?

उत्तर ⇒ जब कोई सामान दूसरे या बाहरी देशों से अपने देश में मँगाया जाता है, तब इसे आयात कहते हैं। जब कोई सामान अपने देश से दूसरे या बाहरी देशों को भेजा जाता है, तब इसे निर्यात कहते हैं। ये दोनों विदेश व्यापार की प्रक्रियाएँ हैं।


7. भारत के अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व के चार पत्तनों का उल्लेख करें।

उत्तर ⇒ भारत का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का लगभग 95% माल का परिवहन समुद्री रास्ते से होता है। अर्थात् पत्तन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के मार्ग हैं। इनमें चार महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय पत्तन निम्नलिखित हैं-

कोलकाता पत्तन – कोलकाता पत्तन कृषि, खनिज तथा औद्योगिक उत्पादों के व्यापार के चलते भारत का सबसे बड़ा और व्यस्त पत्तन है।
मुंबई पत्तन – मुंबई पत्तन स्वेज नहर के समुद्री मार्ग के सामने पड़ने के कारण विकसित है। यह वृहत औद्योगिक केंद्र और महानगर के रूप में भी विकसित है। आज सबसे अधिक विदेशी व्यापार इसी पत्तन से हो रहा है।
विशाखापत्तनम – यह समीपवर्ती लौह-अयस्क के निर्यात के लिए विकसित हुआ है। यहाँ जलयान-निर्माण आदि कई उद्योग स्थापित हैं।
पाराद्वीप–इसका निर्माण उड़ीसा तट पर कोलकाता का व्यापार-भार कम करने के लिए किया गया है। इस क्षेत्र से लौह-अयस्क के व्यापार के लिए विकसित किया गया है।


8. वायु परिवहन की प्रमुख विशेषताओं को लिखें।

उत्तर ⇒ वायु परिवहन की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं –

(i) यह यातायात का सबसे तीव्रगामी साधन है।
(ii) इसके लिए मार्ग का निर्माण और रख-रखाव नहीं करना पड़ता है।
(iii) अत्यधिक ऊँचाई पर उड़ने के कारण इसे प्राकृतिक बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता है। इससे पहाड़ों, मरुस्थलों, गहरे महासागरों और घने वनों को आसानी से पार कर लिया जाता है।
(iv) परिवहन के अन्य साधनों की अपेक्षा इसका मार्ग छोटा होता है। इस कारण समय की बचत होती है


9. भारत में पवन हंस के द्वारा किस प्रकार की सेवा दी जा रही है ?

उत्तर ⇒ पवन हंस के द्वारा दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यह मुख्यतः पेट्रोलियम के उत्पादन में सहायता प्रदान करने के लिए तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग को हेलिकॉप्टर सेवा प्रदान करती रही है। जम्मू से वैष्णवदेवी तथा देहरादून से बद्रीकाश्रम के लिए भी यह सेवा प्राप्त है।


10. राष्ट्रीय राजमार्ग क्या हैं? उनका महत्त्व क्या है ?

उत्तर ⇒ ये प्राथमिक सड़क तंत्र हैं जिनका निर्माण व रख-रखाव केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में हैं। ये सड़कें राज्य की राजधानियों, बड़े शहर तथा महत्त्वपूर्ण पत्तनों को आपस में जोड़ती हैं।
महत्त्व-
(i) राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध होते हैं। इन्हीं के कारण एक राज्य का दूसरे राज्य से व्यापार संभव है।
(ii) सभी आवश्यक वस्तुओं, जैसे – कच्चा माल, तैयार माल, सब्जियाँ, खाद्यान्न आदि की ढुलाई इन्हीं मार्गों के द्वारा होती है।


11. भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण का वर्णन प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर ⇒ भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण में काफी विषमता है। पक्की सड़कों के वितरण को देखा जाए तो महाराष्ट्र का स्थान प्रथम है। उत्तरप्रदेश दूसरे और उड़ीसा तीसरे स्थान पर है। लक्षद्वीप में सबसे कम पक्की सड़क पायी जाती है। सड़क घनत्व की दृष्टि से केरल, गोवा और उड़ीसा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर है।


12. कोंकण रेलमार्ग परियोजना का वर्णन करें।

उत्तर ⇒ यह देश के पश्चिमी तट के किनारे महाराष्ट्र के रोहा से गोआ के मडगाँव तक जाती है। इस परियोजना की व्यवस्था कोंकण रेलवे निगम द्वारा की गई है। यहाँ नियमित यात्री रेल सेवा प्रारम्भ की जा चुकी है। इसकी लम्बाई 741 कि०मी० है।


13. ‘पूरब-पश्चिम एवं उत्तर-दक्षिण गलियारा’ से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒ पूरब में सिलचर और पश्चिम में पोरबंदर को जोड़नेवाली सड़क को ‘पूरब-पश्चिम गलियारा’ कहते हैं। इसकी लम्बाई 3640 कि०मी० है। उत्तर में श्रीनगरऔर दक्षिण में कन्याकुमारी को जोड़नेवाली सड़क को उत्तर-दक्षिण गलियारा कहते हैं। इसकी कुल लम्बाई 4016 कि०मी० है।


14. राष्ट्रीय महामार्ग क्या है ?

उत्तर ⇒ राष्ट्रीय महत्त्व की सड़कों को राष्ट्रीय महामार्ग कहा जाता है। वे एक राज्य को दूसरे राज्य से मिलाती हैं। इनका निर्माण कार्य एवं रख-रखाव केंद्रीय सरकार करती है।


15. सीमांत सड़क किसे कहा जाता है ?

उत्तर ⇒ देश की सीमा पर रक्षा एवं विदेश व्यापार के लिए भारतीय सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़कों को बनाया जाता है जिसे सीमांत सड़क कहते हैं।


16. ‘स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग’ का वर्णन करें।

उत्तर ⇒ भारत के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई तथा कोलकाता को जोड़नेवाली राजमार्ग को स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग कहते हैं। इसका दायित्व केन्द्र सरकार पर है और यह 6 लेनवाली लगभग 5846 कि०मी० लम्बी सड़क है।


17. एशिया का पहला निर्यात संवर्द्धन क्षेत्र कहाँ बनाया गया ?

उत्तर ⇒ यह भारत में कांडला नामक स्थान पर बनाया गया। जो गुजरात राज्य में स्थित है। इससे देश की आर्थिक प्रगति तीव्र हुई है।


18. भारत के पूर्वी तट पर मुख्य पत्तन कौन-कौन से हैं ?

उत्तर ⇒ भारत के पूर्वी तट पर प्रमुख पत्तन हैं—चेन्नई, तुतीकोरीन, विशाखापत्तनम, पारादीप एवं हल्दिया-कोलकाता पत्तन। इसमें कोलकाता एक नदी पत्तन है।


19. राजधानी चैनल क्या है ?

उत्तर ⇒ भारत की राजधानी नई दिल्ली से 6 विशेष राज्यों की राजधानियों के लिए यह डाक सेवा है। इसके लिए पीले रंग की पेटियों का उपयोग किया जाता है। अर्थात् पीले रंग की पेटियों में डाले गए पत्र सीधे दिल्ली भेज दी जाती है।


20. पाइपलाइन मार्ग का उपयोग कहाँ होता है ?

उत्तर ⇒ पाइपलाइन मार्ग का उपयोग तरल पदार्थों जैसे जल, पेट्रोलियम, गैस इत्यादि के परिवहन के लिए होता है। गुजरात के हजीरा नामक स्थान पर इसी के माध्यम से कारखानों में गैस का परिवहन होता है।


21. पाइपलाइनों की जंग से सुरक्षा किस प्रकार की जाती है ?

उत्तर ⇒ पाइपलाइन बिछाने के पहले स्टील पाइप को बिटुमिन की एक परत से ढंक दिया जाता है। फिर उसके ऊपर ग्लास फाइबर की परत चढ़ा दी जाती है। इससे पाइप की जंग से रक्षा हो जाती है।


22. भारत की निर्यात एवं आयात वाली वस्तुओं का उल्लेख करें।

उत्तर ⇒ भारत की निर्यात वाली वस्तुएँ—इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न-आभूषण, रसायन उत्पाद, वस्त्र, कृषि आधारित उत्पाद, अयस्क एवं खनिजआदि। भारत की आयात वाली वस्तुएँ-पेट्रोलियम एवं पेट्रोलियम उत्पाद, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना और चाँदी, उर्वरक एवं रसायन, अलौह धातु आदि।


23. भारत में डाक सेवा कब और किसके द्वारा शुरू की गई ?

उत्तर ⇒ भारत में इसकी शुरुआत 1837 ई० में ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा हुई श्री। परंतु सन् 1854 ई० में भारतीय डाक विभाग की स्थापना की गई।


24. गुजरात के हजीरा गैस पाइप लाइन का क्या आर्थिक महत्त्व है ?

उत्तर ⇒ गुजरात में हजीरा से शुरू होने वाली गैस पाइप लाइन, मध्यप्रदेश में विजापुर होकर उत्तरप्रदेश के जगदीशपुर तक जाती है। इसे हजीरा-बीजापुर-जगदीशपुरअथवा एच०बी०जे० गैस पाइप लाइन के नाम से शाखाएँ राजस्थान कोटा तक फैली हुई हैं। इसके माध्यम से वहाँ विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में गैसें पहुँचाई जाती है, इस प्रकार इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास में इसका एक महत्त्वपूर्ण स्थान है।


25. ‘पिनकोड’ से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒ डाक विभाग ने अपने पत्र वितरण कार्य में तेजी और सुधार लाने के लिए पूरे देश को 8 डाक क्षेत्रों में बाँटा है। 6 अंक वाले इस अंक में पहला अंक जोन के लिए, बाद के दो अंक उपजोन के लिए और अंतिम तीन अंक गंतव्य डाकघर के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन्हें ‘पिनकोड’ कहा जाता है।


26. व्यापार संतुलन से क्या समझते हैं ? अनुकूल व्यापार संतुलन और प्रतिकूल व्यापार संतुलन में क्या अंतर है ? स्पष्ट करें।

उत्तर-आज कोई भी देश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के बिना प्रगति नहीं कर सकता है। क्योंकि साधनों की उपलब्धता असमान है। इसलिए व्यापार आवश्यक हो जाता है। व्यापार के दो पहलू हैं (i) आयात (ii) निर्यात। आयात और निर्यात का अन्तर देश के व्यापार संतुलन को निर्धारित करता है। जब निर्यात मूल्य आयात मूल्य से अधिक होता है तो उसे अनुकूल व्यापार संतुलन कहा जाता है। दूसरी ओर जब निर्यात का मूल्य आयात मूल्य से कम होता है तब उसे व्यापार का प्रतिकूल संतुलन कहते हैं।


27. पटरियों के बीच दूरी के अनुसार रेलमार्गों को किस प्रकार बाँटा गया है ?

उत्तर ⇒ पटरियों के बीच दूरी के अनुसार इस समय भारत में तीन प्रकार के रेलमार्ग हैं –
(i) बड़ी लाइने या ब्राडगेज-74% रेल लाइने इसी प्रकार की हैं।
(ii) छोटी लाइने या स्मालगेज—21% रेल लाइने इसी प्रकार की हैं।
(iii) संकरी लाइने–5% लाइने इस प्रकार की हैं।


28. स्थानीय व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर ⇒ किसी देश का व्यापार उसकी आर्थिक प्रगति का द्योतक एवं सभ्यता के विकास का मापदंड होता है। यदि एक देश में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र या एक राज्य से दूसरे राज्य में वस्तुओं का लेन-देन या व्यापार होता है तो उसे स्थानीय व्यापार कहा जाता है। परंतु दूसरी ओर जब दो देशों के बीच वस्तुओं का लेन-देन या व्यापार होता है तो उसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कहा जाता है। इसमें परिवहन का माध्यम स्थल मार्ग, जलमार्ग या वायुमार्ग कोई भी हो सकता है।


29. दक्षिण भारत के किस राज्य में रेलमार्ग की सघनता पायी जाती है ? और क्यों ?

उत्तर ⇒ दक्षिण भारत के महाराष्ट्र राज्य में रेलमार्ग की सघनता पायी जाती है। इसका कारण यह है कि यहाँ समतल उपजाऊ भूमि अधिक पायी जाती है। वहा कृषि के अतिरिक्त खनिज पर आधारित उद्योग भी बहुत ही विकसित हैं। तटीय मैदान होने के कारण विदेशी व्यापार की सुविधाएँ भी प्राप्त हैं। मुंबई बन्दरगाह से विदेशों में आने जाने की सुविधा भी है। अत: इन्हीं कारणों से वहाँ रेलमार्ग की सघनता पायी जाती है।


30. एयर इंडिया तथा इंडियन एयरलाइंस की सेवाओं में क्या अंतर है ?

उत्तर ⇒ एयर इंडिया अंतर्राष्ट्रीय वायु सेवा प्रदान करती है। यह भारत से विश्व के अधिकतर देशों के लिए उड़ाने भरती है। इसके द्वारा यात्री एवं वस्तुओं दोनों का परिवहन होता है। भारत का 103 देशों के साथ द्विपक्षीय विमान सेवा समझौता है।
इंडियन एयरलाइंस जिसे इंडियन भी कहा जाता है वह घरेलू सेवाएँ उपलब्ध कराती हैं। घरेलू उड़ानों के अलावा यह नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यंमार के लिए भी वायु सेवाएँ प्रदान करता है।


Geography ( भूगोल ) लघु उत्तरीय प्रश्न 

1 भारत : संसाधन एवं उपयोग
2 कृषि ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
3 निर्माण उद्योग ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
4 परिवहन, संचार एवं व्यापार
5 बिहार : कृषि एवं वन संसाधन
6 मानचित्र अध्ययन ( लघु उत्तरीय प्रश्न )

History ( इतिहास ) लघु उत्तरीय प्रश्न 

1 यूरोप में राष्ट्रवाद
2 समाजवाद एवं साम्यवाद
3 हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन
4 भारत में राष्ट्रवाद 
5 अर्थव्यवस्था और आजीविका
6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
7 व्यापार और भूमंडलीकरण
8 प्रेस-संस्कृति एवं राष्ट्रवाद

Political Science  लघु उत्तरीय प्रश्न 

1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी
2 सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली
3 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष
4 लोकतंत्र की उपलब्धियाँ
5 लोकतंत्र की चुनौतियाँ

Economics ( अर्थशास्त्र ) लघु उत्तरीय प्रश्न

1 अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास
2 राज्य एवं राष्ट्र की आय
3 मुद्रा, बचत एवं साख
4 हमारी वित्तीय संस्थाएँ
5 रोजगार एवं सेवाएँ
6 वैश्वीकरण ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
7 उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण

Aapda Prabandhan Subjective 2022

  1 प्राकृतिक आपदा : एक परिचय

Advertisement

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker