7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण ( लघु उत्तरीय प्रश्न )


1. उपभोक्ता कौन है, संक्षेप में बताएँ ?

उत्तर :- उपभोक्ता बाजार का वह एक महत्त्वपूर्ण अंग होता है जो बाजार में उपलब्ध वस्तओं का अपने हित में उपयोग करता है। यह किसी भी अथव्यवस्था के संचालन में सहायक अंग होता है अर्थात अर्थव्यवस्था को गतिशील बनाने में यह सहायता प्रदान करता है।


2. उपभोक्ता जागरण से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- उपभोक्ताओं का वस्तुओं के मूल्य-निर्माण गणवत्ता, उपभोक्ता कानून एवं उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी प्रदान करना। विभिन्न संचार माध्यमों से उनको जागरूक करना। ये समस्त क्रियाएँ उपभोक्ता जागरण कहलाती हैं।


3. उपभोक्ता के अधिकार से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर :- उपभोक्ता का सबसे महत्त्वपूर्ण अधिकार होता है कि वह अपने अधिकार एवं कर्तव्य को पहचाने साथ ही उपयोग की जाने वाली वस्तुओं से होने वाली हानियों की जानकारी प्राप्त करें।


4. उपभोक्ताओं के चयन के अधिकार का क्या अभिप्राय है ?

उत्तर :- उपभोक्ताओं का उपभोक्ता संरक्षण कानून के अंतर्गत यह अधिकार प्राप्त है कि वह विभिन्न प्रकार के निर्माताओं, व्यवसायियों द्वारा निर्मित ब्रांड, किस्म, गुण, रूप, रंग तथा मुल्य की वस्तुओं में कोई भी वस्तु या सेवा के उपयोग अथवा क्रय के लिए स्वतंत्र है। मोबाइल कंपनी की सेवा को मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटि (एम०एन०पी०) द्वारा बदला जाना इसी अधिकार का एक उदाहरण है।


5. जागरूक उपभोक्ता किसे कहते है ?

उत्तर :- वह व्यक्ति जो वस्तु और सेवाओं के लिए पैसा खर्च करने से पूर्व पूरी तरह से जानकारी प्राप्त कर नियमानुकूल कार्य करता है, सही रसीद की प्राप्ति करता है।


6. उपभोक्ता के कर्तव्यों के बारे में लिखें ?

उत्तर :- उपभोक्ताओं के निम्न कर्तव्य हैं –

(i) वस्तुओं को खरीदते समय रसीद अवश्य प्राप्त करें।
(ii) वस्तुओं को खरीदने से पहले गुणवत्ता, ब्रांड, मात्रा, शुद्धता, मानक आदि की जाँच कर लें।
(iii) सूचनाओं एवं लुभावनें विज्ञापनों के प्रति सतर्क रहें।
(iv) शोषण के विरुद्ध शिकायत दर्ज करें।


7. उपभोक्ता जागरण हेतु विभिन्न नारों को लिखें ?

उत्तर :- ये नारे इस प्रकार से हैं

(i) जागो ग्राहक जागो,
(ii) ग्राहक सावधान,
(iii) सतर्क उपभोक्ता ही सुरक्षित उपभोक्ता है,
(iv) अपने अधिकारों को पहचानो,
(v) उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकारों की रक्षा करो।


8. उपभोक्ताओं को अपने हितों के संवर्द्धन एवं सुरक्षा के लिए किन-किन बातों पर ध्यान देनी चाहिए ?

उत्तर :- उन्हें निम्नलिखित बातों पर ध्यान देनी चाहिए

(i) खरीदारी करते समय वस्तु की गुणवत्ता, चिह्न यथा आई० एस० आई०, एगमार्क वाले वस्तुओं की माँग करें,
(ii) वस्तुओं को खरीदते समय सही वस्तुओं की माँग करें,
(iii) घटिया माल, खराब सेवाएँ या अनुचित / प्रतिबंधित व्यापार से बचें। .


9. उपभोक्ता की मुख्य समस्या क्या है ?

उत्तर :- माल सेवा की घटिया किस्म तथा जानकारी का अभाव ही उपभोक्ता की मुख्य समस्या है।


10. उपभोक्ताओं के बारे में गाँधीजी ने क्या कहा था ?

उत्तर :- गाँधीजी ने उपभोक्ताओं के बारे में जिक्र करते हुए बताया है कि “ग्राहक हमारी दुकान में आनेवाला सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति है। वह हम पर निर्भर नहीं, हम उनपर निर्भर हैं।”


11. उपभोक्ता राहत के विभिन्न तरीके कौन-से हैं ?

उत्तर :- उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए खराब वस्तुओं को हटाना, चुकाए गए मूल्य को वापस कर देना, हानि के लिए क्षतिपूर्ति देना इत्यादि हैं।


12. उपभोक्ता केंद्र क्या है ?

उत्तर :- यह वह निर्धारित स्थान है जहाँ कोई भी उपभोक्ता अपने साथ हुई समस्या का शिकायत दर्ज करवा कर वहाँ से हर्जाना या मुआवजा प्राप्त कर सकता है।


13. उपभोक्ताओं को उत्पादकों के द्वारा कैसे प्रलोभित किया जाता है ? या उपभोक्ता शोषण के मुख्य कारण क्या है ?

उत्तर :- उपभोक्ताओं को उत्पादकों द्वारा विभिन्न प्रकार से प्रलोभित किया जाता है, विज्ञापन एक प्रचार के द्वारा जैसे –

(i) एक वस्तु की खरीद पर एक मुफ्त।
(ii) पुरानी वस्तुओं के बदले नई वस्तु।
(iii) नहाने के साबुन में सोने के सिवर्क।
(iv) वस्तुओं के साथ अनेक इनाम जैसे-टी०वी०, फ्रिज, मोबाइल इत्यादि देना।
(v) अशिक्षा
(vi) वस्तुओं का अभाव


14. कुछ ऐसे कारकों की चर्चा करें जिससे उपभोक्ताओं का शोषण होता है ?

उत्तर :- उपभोक्ता शोषण के मुख्य कारक इस प्रकार हैं

(i) मिलावट की समस्या-महँगी वस्तु में सस्ती चीजों की मिलावट।
(ii) वस्तुओं की तौल में कमी-इस प्रकार की हेरा-फेरी सर्वत्र व्याप्त है।
(iii) वसूल करना ऊँची कीमत—कई बार कृत्रिम अभाव दिखा कर वस्तु की ऊँची कीमत वसूली जाती है।
(iv) नकली वस्तुओं का विक्रय-कई बार उपभोक्ता की अज्ञानता से लाभ उठा कर उन्हें नकली दवाइयाँ तक दे दी जाती है।
(v) घटिया सामान का विक्रय


15. सूचना का अधिकार क्या है ?

उत्तर :- सूचना का अधिकार आम आदमी को अधिकार संपन्न बनाने हेतु सरकार द्वारा उठाया गया कदम है। सूचना के अधिकार का तात्पर्य है कोई भी व्यक्ति अभिलेख, इमेल, आदेश, दस्तावेज, नमूने और इलेक्ट्रॉनिक आँकड़ा आदि से सूचना प्राप्त कर सकते हैं।


16. बाट एवं माप मानक अधिनियम कब आया ?

उत्तर :- बाट तथा माप मानक अधिनियम 1976 एवं 1985 में आया । इसके माध्यम से सरकार सुनिश्चित करती है कि व्यापार तथा वाणिज्य, औद्योगिक उत्पादन तथा मानव स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु प्रयोग में लाए जाने वाले बाट तथा मानक सही और विश्वसनीय हैं।


17. ट्राई की स्थापना क्यों की गई ?

उत्तर :- ट्राई अथवा टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथरिटी ऑफ इंडिया की स्थापना इसलिए की गई थी कि दूरसंचार से संबंधित संस्थाओं पर नियंत्रण रखा जाए तथा इससे संबंधित समस्याओं का तीव्र निपटारा हो।


18. जमाखोरी या कालाबाजारी कैसे नुकसानदायी है ?

उत्तर :- इन सबके कारण बाजार में कृत्रिम रूप से वस्तुओं का अभाव पैदा कर दिया जाता है। इसके परिणामस्वरूप मूल्य तेजी से बढ़ जाता है।


19. सेवा के अधिकार (राइट टू सर्विस) बिहार में कब लागू किया गया ?

उत्तर :- सेवा का अधिकार अथवा राइट टू सर्विस 15 अगस्त, 2011 को बिहार में लागू किया गया। यह तय समय सीमा के भीतर सरकारी कार्यों को निपटाने एवं जन कल्याण में सहायक है।


20. प्रायः बैंकों एवं स्थानों पर उपभोक्ताओं के विषय में क्या लिखा रहता है ?

उत्तर :- बैंकों एवं स्थानों पर उपभोक्ता के विषय में यह अंकित होता है कि- “ग्राहक हमारी दुकान में आनेवाला सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति हैं। वह हम पर निर्भर नहीं, हम उनपर निर्भर हैं।”


21. ऐसे दो संस्थाओं के नाम लिखें जो उपभोग के अधिकार को । संरक्षित करती है ?

उत्तर :- (i) मानवाधिकार आयोग, (ii) सूचना आयोग।


22. सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है ? इसकी असफलता के किन्ही दो कारणों की विवेचना कीजिए ?

उत्तर :- वह प्रणाली जिसमें उपभोक्ता वस्तुओं को सार्वजनिक रूप से इस प्रकार वितरित किया जाता है कि वे सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्यों पर उचित मात्रा में प्राप्त हो सकें, सार्वजनिक वितरण प्रणाली कहलाता है। इसके असफलता के दा कारण हैं-

(i) कालाबाजारी, (ii) अशिक्षा।


Geography ( भूगोल ) लघु उत्तरीय प्रश्न 

1 भारत : संसाधन एवं उपयोग
2 कृषि ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
3 निर्माण उद्योग ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
4 परिवहन, संचार एवं व्यापार
5 बिहार : कृषि एवं वन संसाधन
6 मानचित्र अध्ययन ( लघु उत्तरीय प्रश्न )

History ( इतिहास ) लघु उत्तरीय प्रश्न 

1 यूरोप में राष्ट्रवाद
2 समाजवाद एवं साम्यवाद
3 हिंद-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन
4 भारत में राष्ट्रवाद 
5 अर्थव्यवस्था और आजीविका
6 शहरीकरण एवं शहरी जीवन
7 व्यापार और भूमंडलीकरण
8 प्रेस-संस्कृति एवं राष्ट्रवाद

Political Science  लघु उत्तरीय प्रश्न 

1 लोकतंत्र में सत्ता की साझेदारी
2 सत्ता में साझेदारी की कार्यप्रणाली
3 लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष
4 लोकतंत्र की उपलब्धियाँ
5 लोकतंत्र की चुनौतियाँ

Economics ( अर्थशास्त्र ) लघु उत्तरीय प्रश्न

1 अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास
2 राज्य एवं राष्ट्र की आय
3 मुद्रा, बचत एवं साख
4 हमारी वित्तीय संस्थाएँ
5 रोजगार एवं सेवाएँ
6 वैश्वीकरण ( लघु उत्तरीय प्रश्न )
7 उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण

Aapda Prabandhan Subjective 2022

  1 प्राकृतिक आपदा : एक परिचय

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More