Advertisement
Class 10th Science Subjective

Class 10th ऊर्जा के स्रोत Urja Ke Srot Question Answer Notes PDF Download ( लघु उत्तरीय प्रश्न )

Advertisement

Urja ke srot question answer pdf download


1. ऊर्जा स्रोत से क्या तात्पर्य है ?

उत्तर ⇒ ऊर्जा स्रोत को दो भागों में बाँटा जा सकता है – नवीकरणीय और अनवीकरणीय स्रोत। नवीकरणीय स्रोत के अंदर सौर ऊर्जा, वायु, बहते पानी, ज्वार भाटे, सागर तरंगों तथा बायो गैस आदि आते हैं। अनवीकरणीय स्रोत के अंदर कोयला, लकड़ी, पेट्रोल, डीजल, प्राकृतिक गैस आदि आते हैं। नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत का दीर्घ काल तक उपलब्ध रहने की संभावना है, लेकिन अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत अल्पकालिक है। इसकी धीरे-धीरे समाप्ति संभव है।

Advertisement

2. सौर ऊर्जा की विशेषता लिखें।

उत्तर ⇒
(i) यह ऊर्जा प्रदूषण मुक्त है।
(ii) सौर ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा है।
(iii) सौर ऊर्जा अक्षय है।
(iv) पृथ्वी पर मानव जीव-जन्तु तथा पौधे सौर ऊर्जा से जीवित हैं।
(v) सौर ऊर्जा के उपयोग से सौर-कुकर, सौर-सेल, सौर-पैनल आदि काम करते हैं।


3. हम ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की ओर क्यों ध्यान दे रहे हैं ?

उत्तर ⇒ अधिकांशतः आज भी हमलोग जीवाश्मी ईंधनों पर आधारित हैं। इनके भंडारण सीमित हैं। यदि पूर्णरूपेण इसी ईंधन पर निर्भर हो जाते हैं तो एक दिन ऐसा समय आयेगा कि संपूर्ण जीवाश्मी ईंधनों की समाप्ति हो जाएगी और हम भारी संकट में पड़ जाएंगे। आज के इस वैज्ञानिक प्रणाली एवं तकनीकी के बढ़ते चरण में ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में ऊर्जा के परम्परागत स्रोतों पर निर्भर रहना संभव नहीं है। इसलिए हम ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की ओर ध्यान दे रहे हैं।


4. क्या कोई ऊर्जा स्रोत प्रदूषण मुक्त हो सकता है ? क्यों अथवा क्यों नहीं ?

उत्तर ⇒ कोई भी ऊर्जा स्रोत प्रदूषण मुक्त नहीं हो सकता है। ऊर्जा के प्रमुख स्रोत सौर सेल को प्रदूषण मुक्त माना जाता है। लेकिन वास्तव में सौर सेल से भी वातावरण प्रदूषित हो जाती है, क्योंकि यह अधिक मात्रा में अवरक्त विकिरणों को प्राप्त करती है।


5. ऊर्जा के उत्तम स्रोत किसे कहते हैं ?

उत्तर ⇒ ऊर्जा के उत्तम स्रोत उसे कहते हैं, जो

(i) प्रति एकांक आयतन अथवा प्रति एकांक द्रव्यमान अधिक कार्य करे।
(ii) सरलता से सुलभ हो सके
(iii) भंडारण एवं परिवहन में आसान हो और
(iv) वह सस्ता भी हो।


6. सौर ऊर्जा का दैनिक कार्यों में प्रमुख पारंपरिक उपयोग बतावें।

उत्तर ⇒ सौर ऊर्जा का उपयोग सौर कुकर और सौर पैनेल में किया जाता है। सौर कुकर से खाना बनाने में सौर ऊर्जा का उपयोग होता है। सौर पैनल की स्थापना सुदूर इलाके में भी किया जा सकता है और विधुत ऊर्जा की प्राप्ति की जा सकती है।


7. भूतापीय ऊर्जा क्या है?

उत्तर ⇒ भौमिकीय परिवर्तन के कारण पृथ्वी के गर्भ में गर्म चट्टानों के सम्पर्क में जल के आने पर भाप बनता है जिसे पाइप द्वारा निकाला जाता है और उच्च दाब पर की भाप विधुत जनित्र की टरबाइन को घुमाता है तथा विधुत ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

Urja ke srot question answer pdf download in hindi


8. विधुत ऊर्जा स्रोतों के नाम लिखें।

उत्तर ⇒

(i) बहती जल धारा
(ii) बहता पवन
(iii) सौर ऊर्जा
(iv) महासागरीय तापीय ऊर्जा
(v) भूतापीय ऊर्जा
(vi) नाभिकीय ऊर्जा।


9. सौर सेलों के कुछ उपयोगों को लिखें।.

उत्तर ⇒ सौर सेल के कुछ उपयोग निम्नलिखित हैं—

(i) उपग्रहों में
(ii) मार्स आर्बिटरों में
(iii) रेडियो में
(iv) बेतार संचार तंत्रों में
(v) टीवी केंद्रों में
(vi) खिलौनों में।


10. जीवाश्म ईंधन क्या हैं ? उदाहरण सहित लिखें।

उत्तर ⇒ जीवाश्मी ईंधन ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है। कोयला, पेट्रोल तथा प्राकृतिक गैस जीवाश्मी ईंधन की श्रेणी में आते हैं। यह ईंधन करोड़ों साल बाद बनता है। इसकी सुरक्षा करना आवश्यक है। इसकी कमी को तत्काल भरपाई करना कठिन है। अतः नियंत्रित दर से खर्च करना चाहिए। लाखों वर्ष पूर्व जैव मात्रा के अपघटन से प्राप्त होने वाले ईंधन को जीवाश्म ईंधन कहते हैं जैसे-कोयला और पेट्रोलियम।


11. नाभिकीय ऊर्जा की प्राप्ति कैसे होती है?

उत्तर ⇒ यूरेनियम (भारी द्रव्यमान) पर निम्न ऊर्जा न्यूट्रॉन से बमबारी की जाती है और यह हल्के नाभिकों में टूट जाता है और विशाल मात्रा में ऊर्जा मुक्त होती है। इसे नाभिकीय विखंडन कहा जाता है।


12. सौर स्थिरांक की परिभाषा करें।

उत्तर ⇒ पृथ्वी की परिरेखा पर सूर्य की किरणों के लम्बवत् स्थित खुले क्षेत्र के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर प्रति सेकेण्ड पहुँचने वाली सौर ऊर्जा को सौर स्थिरांक कहते हैं। इसका सन्निकट मान 1.4 kW/m2 है।


13. बायोगैस किसे कहते हैं ? बायोमास क्या है?

उत्तर ⇒ बायोगैस-विविध पादप तथा वाहित मल जब ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में अपघटित होते हैं तो बायोगैस बनते हैं। इसका प्रचलित नाम गोबर गैस है।

बायोमास- पादप और जन्तु के शरीर में जो पदार्थ वर्तमान रहता है उसे ‘ बायोमास कहते हैं। बायोमास भी ईंधन का एक स्रोत है।


14. स्पष्ट कीजिए कि कच्ची लकडी को जलाना कठिन क्यों होता है ?

उत्तर ⇒ लकड़ी मुख्यतः कार्बोहाइड्रेटों का मिश्रण है जिनके अणुओं में कार्बन और हाइड्रोजन के अतिरिक्त ऑक्सीजन के परमाणु भी होते हैं। ऑक्सीजन के परमाणु लकड़ी के ज्वलन में सहायक तो होते हैं किंतु स्वयं जलते नहीं हैं। अत: ऐसे ईंधन (कच्ची लकड़ी) जलते तो हैं, लेकिन उनका ऊष्मीय मान हाइड्रोकार्बनों की तुलना में कम होता है। इससे कच्ची लकड़ी को जलाना कठिन हो जाता है।


15. बायो गैस क्या है ? इसके अवयवों के नाम लिखें तथा इसके दो उपयोग बतावें।

उत्तर ⇒ बायोमास से उत्पन्न ज्वलनशील गैस को बायो गैस कहा जाता है। इस गैस में 75% मिथेन गैस पाया जाता है।

उपयोग-
(i) इस गैस के जलने से निकली ऊर्जा काफी अधिक होती है। साथ ही प्रदूषण मुक्त होता है।
(ii) इस गैस का उपयोग प्रकाश पैदा करने में भी होता है।


16. सौर पैनलों के दो उपयोगों को लिखें।

उत्तर ⇒ सौर पैनल के उपयोग निम्नलिखित हैं

(i) सौर पैनल में कोई गतिशील पुर्जा नहीं है। अतः इसका रख-रखाव सस्ता होता है।
(ii) इन्हें सुदूर तथा अगम्य स्थानों में भी स्थापित किया जा सकता है।

Urja ke srot question answer pdf download in hindi class 10


17. ग्रीन हाउस गैस क्या है ?

उत्तर ⇒ जो पेड़-पौधे वनस्पति आदि जल में डूब जाते हैं वे अवायवीय परिस्थितियों में सड़ने लगते हैं और विघटित होकर विशाल मात्रा में मिथेन गैस उत्पन्न करते हैं जो एक ग्रीन हाउस गैस है।


18. प्राकृतिक गैस तथा C.N.G. क्या है ?

उत्तर ⇒ उच्च दाब पर जब प्राकृतिक गैस को द्रव रूप में संग्रहित किया जाता है तो उसे CNG कहा जाता है। प्राकृतिक गैस और CNG का उपयोग वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है।


19. सौर कुकर के लिए कौन-सा दर्पण–अवतल, उत्तल अथवा समतल सर्वाधिक उपयुक्त होता है ?

उत्तर ⇒ सौर कुकर के लिए अवतल दर्पण सर्वाधिक उपयुक्त होता है सूर्य से आने वाली प्रकाश की किरणों को अवतल दर्पण परावर्तित करके एक बिंदु पर अभिसरित कर देती है। फलस्वरूप वहाँ का ताप बढ़ जाता है और खाना
बनाने में सुविधा हो जाती है।


20. कोयला और पेट्रोलियम के उपयोग से पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर ⇒ कोयला और पेट्रोलियम जैव मात्रा से बनते हैं। इनमें कार्बन के अतिरिक्त हाइड्रोजन, नाइट्रोजन और सल्फर भी हैं। जब इसे जलाया जाता है तो CO 2, H2O, NO2 तथा SO2, SO3 आदि गैसें वायुमंडल में मिलती रहती है। अगर सीमित वायु की उपस्थिति में जलाया जाए तो CO2 गैस भी बनती है। CO2, गैस एक ग्रीन हाउस गैस है और CO गैस विषैली है। अगर इनकी सम्पूर्ण मात्रा के कार्बन जलाने पर CO2, में परिवर्तित हो गया तो वायुमंडल में CO2, की मात्रा अत्यधिक हो जायेगी. जिससे तीव्र वैश्विक उष्मण होने की संभावना है। अतः इन संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता है।


कक्षा 10 विज्ञान का ऊर्जा के स्रोत चैप्टर का लघु उत्तरीय प्रश्न दिया हुआ है जो क्लास 10th बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है तथा नीचे विज्ञान के सभी चैप्टर का लघु उत्तरीय और ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन का लिंक दिया हुआ है जिस लिंक से आप लोग क्लास 10th विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न को पढ़ सकते हैं।

S.N  Physics ( भौतिक विज्ञान ) लघु उत्तरीय प्रश्न 
1 प्रकाश के परावर्तन तथा अपवर्तन
2 मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार
3 विधुत धारा
4 विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव
5 ऊर्जा के स्रोत
S.N Chemistry ( रसायन विज्ञान ) लघु उत्तरीय प्रश्न 
1 रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण
2 अम्ल क्षार एवं लवण
3 धातु एवं अधातु
4 कार्बन और उसके यौगिक
5 तत्वों का वर्गीकरण
S.N  Biology ( जीव विज्ञान ) लघु उत्तरीय प्रश्न
1 जैव प्रक्रम 
2 नियंत्रण एवं समन्वय
3 जीव जनन कैसे करते हैं
4 अनुवांशिकता एवं जैव विकास
5 हमारा पर्यावरण
6 प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन

 

Advertisement